{"_id":"5ebadffa8ebc3e908b260947","slug":"korona-roktham-ke-upayo-per-charcha-hardoi-news-knp559828640","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने किया निरीक्षण, कोरोना की रोकथाम के उपायों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने किया निरीक्षण, कोरोना की रोकथाम के उपायों पर चर्चा
विज्ञापन
फोटो-38 कलक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम का जायजा लेकर निकलते एडीजी एसएन सांवत। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सांवत ने मंगलवार शाम पुलिस लाइन पहुंचें। यहां जिले के आला अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा की। उन्होंने शहर कोतवाली, पुलिस लाइन स्थित मेस के साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में बने कोरोना कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया।
एडीजी एसएन सांवत सबसे पहले पुलिस लाइन में स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां डीएम पुलकित खरे, एसपी अमित कुमार, सीएमओ डा. एसके रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन के साथ बैठक की। जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों की जानकारी ली। इसके बाद वह पुलिस लाइन के मेस गए और यहां साफ-सफाई का जायजा लिया। यहां की स्थिति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वह कलक्ट्रेट के कोरोना कंट्रोल रूम गए और वहां अब तक आई सूचनाओं और शिकायतों के बारे में जानकारी जुटाई। श्रीशचंद्र अग्रवाल बरातघर में चल रही सामुदायिक रसोई का जायजा भी एडीजी ने लिया। इसके बाद शहर कोतवाली पहुंचे एडीजी ने सफाई व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए। यहां से निकलने के बाद लखनऊ रोड पर स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गए।
इनसेट
मास्क और फेस शील्ड बनाने वाली पुलिस कर्मियों को दी शाबासी :
एडीजी ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की पहल पर पुलिस लाइन में शुरू किए गए फेस शील्ड और मास्क बनाने के कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान कार्य में लगी महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेजे जाने की बात कहते हुए उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों की जमकर तारीफ की। एडीजी अपने साथ 10 फेस शील्ड भी नमूने के तौर पर ले गए। उन्होंने कहा कि यह कार्य हर जनपद में शुरू कराया जा सकता है। उन्होंने एसपी को भी नई पहल के लिए शाबासी दी।