फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   korona postive

प्राइवेट हड्डी अस्पताल में भर्ती ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 31 May 2020 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
korona postive
हरदोई से शनिवार देर रात एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया पॉजिटिव मिला ट्रक चालक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। 19 मई को बरेली में हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद शहर के एक नर्सिंग होम (हड्डी अस्पताल) में भर्ती ट्रक चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। बरेली से रिपोर्ट आते ही शनिवार देर रात उसे लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया, वहां उसका ऑपरेशन भी हो जाएगा। साथ ही हड्डी अस्पताल और आसपास का इलाका सील किया गया है। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है, जिनमें 35 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी युवक (26) ट्रक चालक है। 19 मई को दिल्ली से हरदोई ट्रक लाते समय बरेली में वह दुर्घटना का शिकार हो गया था। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे बरेली में स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वहां 24 मई को उसका कोरोना जांच को नमूना लिया गया था। परिजनों के मुताबिक आर्थिक हालात को देखते हुए वह लोग ट्रक चालक को शनिवार को ही बरेली से हरदोई में लखनऊ रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम लाए थे। शनिवार देर रात बरेली में कोविड-19 कंट्रोल रूम ने हड्डी अस्पताल के संचालक को ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हड्डी अस्पताल के संचालक ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। देर रात मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से ट्रक चालक को लखनऊ भेज दिया। शहर के हड्डी अस्पताल में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी से खलबली मच गई।
रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सीबी सिंह की देखरेख में अस्पताल परिसर की जांच की। टीम के मुताबिक अस्पताल में 10 मरीज, 20 तीमारदार, नौ स्टाफ कर्मी मौजूद मिले। इन सभी को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही चिकित्सक और उनके परिवार को भी क्वारंटीन किया गया है। रविवार को एसडीएम सदर राकेश कुमार, सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के आसपास के सभी मार्गों को सील कर दिया गया है।
संपर्क में आए 40 लोग भेजे गए क्वारंटीन सेंटर : हसनापुर निवासी ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी पर बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली।

डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी के मुताबिक नौ लोग ट्रक चालक के सीधे संपर्क में आए थे और ये अन्य लोगों के संपर्क में आए। कुल 40 लोगों को श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed