{"_id":"64710124c3046bf2ff01de25","slug":"kishore-went-to-guard-the-crop-dead-body-found-in-the-well-hardoi-news-c-12-1-254158-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फसल की रखवाली करने गया किशोर कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फसल की रखवाली करने गया किशोर कुएं में मिला शव
Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 23 विशाल की फाइल फोटो।
बुधवार सुबह लापता हुआ था, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में मूंगफली के खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव कुएं में उतराता मिला। किशोर एक दिन बुधवार को लापता हुआ था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सतीश का 12 वर्षीय पुत्र विशाल बुधवार की सुबह खेत में खड़ी मूंगफली की फसल की रखवाली करने गया था। फसल की रखवाली करने के बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने गांव के आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। उसका कोई सुराग नहीं लगा सका।
गुरुवार की सुबह किशोर की मां विमला ने कोतवाली में बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर दी। गुरुवार की शाम गांव के ग्रामीण खेतों की रखवाली करने गए तो वहां पर कुएं से बदबू आ रही थी। पास जाकर देखा तो किशोर का शव उतराता मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। किशोर गांव के ही स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। किशोर का पिता सतीश गांव के ही पप्पू का खेत बंटाई करके परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी प्रमोद दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।