फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kishore was called by phone, murdered and hanged the body

Hardoi News: फोन कर किशोर को बुलाया, हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Tue, 26 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 26 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kishore was called by phone, murdered and hanged the body
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान से लगभग 100 मीटर दूर एक खाली मकान में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाइयों समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चर्चा यह भी है कि एक किशोरी से सुमित को फोन कर घर के पास बुलवाया गया था।
विज्ञापन

कहरई नकटौरा निवासी सुमित (17) रविवार की रात आठ बजे किसी का फोन आने के बाद घर से निकल गया था। रात में सुमित वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे पड़ोस में रहने वाली एक युवती सुमित के घर से लगभग 100 मीटर दूर रामबरन के खाली पड़े मकान में झाड़ू लगाने गई थी। वहां उसने सुमित का शव चादर के फंदे से लटका देखा। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक के पिता रामनरेश की तहरीर पर गांव निवासी राजू और उसके भाई रंजीत व चचेरे भाई अमरेश और रजनेश पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने, साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारोपियों के परिवार की एक किशोरी के साथ सुमित का प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर रविवार रात होलिका दहन स्थल पर आरोपियों और सुमित के बीच विवाद हुआ था। यह बात हत्यारोपियों को नागवार गुजरी थी। चर्चा है कि इसके बाद ही किशोरी से सुमित को फोन कर घर के पास बुलवाया गया और वहीं चारों आरोपियों ने मारपीट और गला कसकर सुमित की हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि ग्रामीणों से प्रेम प्रसंग की बात भी पता चली है। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed