फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   King supporters occupied by SP office

नरेश समर्थकों ने किया सपा कार्यालय पर कब्जा

Mon, 02 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 02 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
King supporters occupied by SP office
जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे नगर अध्यक्ष वसीम अहमद और नारेबाजी करते नरेश अग्रवाल के समर्थक। - फोटो : amarujala

हरदोई। लखनऊ में चल रही सपा की लड़ाई का  असर सोमवार को जिले में भी दिखा। राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और पोस्टर भी फाड़ दिया। पोस्टर में शिवपाल यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव और जिलाध्यक्ष रामू कश्यप के अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी तस्वीरें छपी थीं। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के समर्थक सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दकी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय कश्यप, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक, हरदोई देहात प्रधान के पति अख्तर गाजी, जिला उपाध्यक्ष अमित वाजपेयी, उपेंद्र दिवाकर, हबीब लिट्टे और प्रेम प्रकाश गुप्ता सहित करीब 50 लोग दोपहर करीब 11.15 बजे पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने नरेश अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यालय के शटर में ताले तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दिकी जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गए और अन्य सपाइयों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद कार्यकर्ता बाहर निकले और दो होर्डिंग फाड़ डाली। होर्डिंग पर शिवपाल सिंह यादव के अलावा प्रदेश सचिव राजेश यादव और जिलाध्यक्ष रामू कश्यप की बड़ी तस्वीरें छपीं थीं। ऊपर के हिस्से में एक तरफ मुलायम सिंह यादव और  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीरें भी थीं।  जिलाध्यक्ष रामू कश्यप ने जिला कार्यालय में हुए उपद्रव की शिकायत वरिष्ठ नेताओं से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed