{"_id":"660a83a8730c79f9170471b9","slug":"killed-a-woman-and-threw-her-body-in-a-sack-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112572-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला की हत्या कर शव बोरी में बंद कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला की हत्या कर शव बोरी में बंद कर फेंका
Mon, 01 Apr 2024 03:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र में परसापुर मुरौली कठेरियान मार्ग पर नवनिर्मित पानी की टंकी के पास एक महिला का शव बोरी में पड़ा मिला। विवाहिता का चेहरा और सिर कुचल कर उसकी हत्या की गई है।
शव के पास पड़े बैग में मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत चार ससुरालीजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली तुर्तीपुर निवासी ज्ञानेंद्र ने अपनी पुत्री सुनैना (21) का विवाह तीन साल पहले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी आकाश तिवारी के साथ किया था। आकाश तिवारी दिल्ली में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सुनैना का शव हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी में परसापुर मुरौली कठेरियान मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही एक बैग पड़ा मिला। इस बैग में कुछ कपड़े, शृंगार का सामान और आधार कार्ड था। आधार कार्ड पर दर्ज पते के जरिए परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।
महिला के पिता ज्ञानेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुनैना का पति आकाश, जेठ निर्मल तिवारी व चचिया ससुर ब्रजेश कुमार और कमलेश दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने ही सुनैना की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हत्या का तरीका कर रहा कुछ और ही इशारा
मृतका के पिता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सुनैना शुक्रवार को मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी। शनिवार को उसका शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनैना और पति के बीच अच्छे संबंध नहीं थे।
सुनैना कई बार लंबे समय के लिए जयपुर जाकर कहीं रुक जाती थी। पुलिस उसके जयपुर जाने और वहां रुकने की दिशा में भी छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि जिस तरह सुनैना की हत्या की गई है, उसकी कई और कड़ियां भी हो सकती हैं।
उधर, मौके पर पुलिस को सुनैना का मोबाइल नहीं मिला है। उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन पुलिस निकलवाने में जुट गई है। सुनैना के ससुरालवालों तक भी पुलिस पहुंच गई है। वह मायके जाने से पहले ससुराल में थी या जयपुर में, इसकी भी जानकारी की जा रही है।