{"_id":"5b82f043b832ecf268910ad92f322c5b","slug":"kids-derived-polio-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाली जागरूकता पोलियो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाली जागरूकता पोलियो रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने को
विज्ञापन
शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों से डीएम ने
पोलियो अभियान के विषय में जानकारी ली। जिसको कई बच्चों ने जवाब दिया तो कई
इधर उधर देखने लगे।
पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को गांधी मैदान से रैली निकाली गई। रैली को रवाना करने से पूर्व डीएम रमेश मिश्र ने बच्चों का सामान्य ज्ञान परखा। उन्होंने पोलियो अभियान के उद्देश्य, उसके लक्षण, कितनी आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना चाहिए आदि के विषय में प्रश्न पूछे। वह काफी देर तक बच्चाें से बातचीत करते रहे।
इसके बाद रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान में सभी सहयोग करे और जिले को पोलियोे मुक्त बनाने में भागीदार बने। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर नुमाइश चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए वापस गांधी मैदान में समाप्त हुई।
रैली में सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. सुरेश अग्निहोत्री समेत अन्य अफसर शामिल थे। उधर, पिहानी के इस्लामगंज में रैली निकाल कर मदरसा अहयाउलूम के छात्र-छात्राओं ने अवाम को पोलियो अभियान के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर मदरसा अहयाउलूम के प्रधानाचार्य मौलाना उसमान गनी मजाहिरी, बीएमसी वसीम सिद्दीकी, हाफिज सलीमुल्लाह, हाफिज महमूद, नईमुद्दीन अंसारी, इशरत खां, यूनीसेफ की सीएमसी नाज फातिमा, हिना खातून आदि थे।