{"_id":"646fab25cbab5f5b4f0f5a94","slug":"kidnapping-of-a-young-man-in-the-name-of-getting-a-job-hardoi-news-c-12-1-253010-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदल मऊ गांव में महाराष्ट्र मे नौकरी दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बलनापुर निवासी अनिल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हरदलमऊ गांव निवासी, तारिक, दानिश तथा कासिमपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी आरिफ ने उसके बेटे सूरज को महाराष्ट्र के सेवाग्राम मे नौकरी दिलाने के नाम पर विगत 26 अप्रैल को घर से ले गए।
अगले दिन पीड़ित की पत्नी मंजू ने अपने बेटे से बात करनी चाही तो बेटे का फोन बंद मिला। अनहोनी को देखते हुए पीड़ित की पत्नी ने दानिश से फोन पर बात की तो दानिश ने बताया कि आपका बेटा मेरे साथ झांसी रेलवे स्टेशन तक आया था। उसके बाद पता नहीं कहां गया। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़ित पिता ने थाने मे आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।