फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kidnapping

चचेरे मामा ने फिरौती के लिए किया था अपहरण, जंगल में मिला शव

Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ स्थित ननिहाल से आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर चचेरे मामा ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार रात संडीला के मल्हेरा गांव के जंगल से बालक का शव बरामद हुआ। आरोपी ने दो लाख रुपये फिरौती के लिए हत्या की बात स्वीकार की है। एसपी अनुराग वत्स ने शनिवार को घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद की पत्नी दीपा 26 अक्तूबर को तीन बेटियों व बेटे रुद्रप्रताप (8) के साथ ग्राम जरौआ स्थित मायके आई थी। चार नवंबर को करवाचौथ के दिन रुद्रप्रताप घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था।
विज्ञापन

दीपा के भाई दिलीप सिंह ने कोतवाली में अपहरण की आशंका जता रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद एक दिन बाद शाम को दिलीप के फोन पर एक के बाद एक दो मैसेज आए। इसमें रुद्रप्रताप के अपहरण और उसे छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपये लेकर रात में सीतापुर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की तलाश के लिए एएसपी, सीओ सिटी व सीओ हरियावां की अगुवाई में तीन टीमें गठित की गईं। दो दिन की जांच के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शक के आधार पर पुलिस ने दिलीप के थानगांव निवासी मौसेरे भाई व रिश्ते में रुद्रप्रताप के चचेरे मामा रामप्रताप पुत्र वीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
रामप्रताप ने बताया कि अपहरण के बाद पहचान छुपाने के लिए मल्हेरा के जंगल में ले जाकर रुद्रप्रताप की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा व बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ में बालक का अपहरण व उसकी हत्या करने के बाद आरोपी ने गांव के ही एक घर से फोन चुराया और उससे दो लाख की फिरौती की मांग करने के लिए बालक रुद्रप्रताप के मामा दिलीप के फोन पर मैसेज किया। मैसेज में अंग्रेजी में लिखे कई शब्दों की स्पेलिंग गलत थी।
शक गहराने के बाद पुलिस ने आरोपी रामप्रताप से बहाने से अंग्रेजी से अलग वाक्य लिखवाए, जिनमें वही शब्द थे जो मैसेज में लिखे गए थे। शब्दों की स्पेलिंग मिस्टेक समान होने पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पूरा मामला खुल गया।
घटना का खुलासा करने वाली टीम के मुताबिक ननिहाल आया रुद्र घूमने का शौकीन था। वह आरोपी चचेरे मामा रामप्रताप को अच्छी तरह पहचानता था। बाइक से घर आए रामप्रताप ने रुद्र को बाइक से घुमाने का प्रलोभन दिया और कुछ देर बाद गांव के बाहर मिलने को कहा।
इस पर रुद्र गांव के बाहर पहुंच गया। जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। चार नवंबर को भांजे का अपहरण और उसकी हत्या करने के बाद थानगांव निवासी रामप्रताप सबको धोखा देता रहा। उसे तलाश कराने का ढोंग भी करता रहा।
रुद्रप्रताप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि चपरतला निवासी प्रमोद खेती करता है। रुद्रप्रताप उसका इकलौटा बेटा था, उसकी तीन बहने हैं। बताया कि रुद्र के अपहरण और मौत की घटना से पूरा परिवार टूट गया है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर संडीला से चपरतला रवाना हो गए।

एसपी अनुराग वत्स ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की बात कही है। कहा कि आईजी से टीम को पुरस्कृत कराने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed