फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kidnapped and demanded ransom of Rs 5 lakh, threw him near the bushes considering him dead

Hardoi News: बालक का अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती, मरा समझकर झाड़ियाें के किनारे फेंका

Sun, 09 Jun 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and demanded ransom of Rs 5 lakh, threw him near the bushes considering him dead
हरदोई। दुष्कर्म के मामले में विपक्षी की पैरवी किए जाने से नाराज शख्स ने पैरवी कर रहे व्यक्ति के इकलौते पुत्र का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

उसकी पिटाई की और मरा समझकर लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियाें में फेंक दिया। रविवार सुबह होश आने पर बालक ने किसी तरह मलिहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया और परिजनों व पुलिस के आने पर उनके हवाले कर दिया। बालक के परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी शमशुद्दीन का पुत्र अल्तमश (12) गांव में ही एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वह समोसा खरीदने के लिए गांव में देशी शराब के ठेके के पास गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी रात में 12 बजे शमशुद्दीन के पास मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई और पांच लाख रुपये की फिरौती अल्तमश को छोड़ने के बदले मांगी गई। इसके बाद परिजनों में खलबली मच गई और पुलिस को जानकारी दी। रात में ही पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व में मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

इस सबके बीच रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मलिहाबाद कोतवाली पुलिस ने अल्तमश के सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने की जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस और अल्तमश के परिजनों को दी। अल्तमश के मुताबिक शाम को समोसे लेने जाते समय गांव के ही हाशिम ने एक और आदमी के साथ उसके सिर पर कुछ मार दिया और सुबह आठ बजे उसने खुद को झाड़ियाें में पड़ा पाया। सड़क पर आकर उसने एक लोडर को हाथ दिया तो लोडर चालक ने उसे मलिहाबाद कोतवाली पहुंचा दिया। बच्चे के सिर, चेहरे और पीठ पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि एक साल पहले हाशिम के भाई और तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में शमशुद्दीन पीड़ित की मदद कर रहा था और यही बात हाशिम को नागवार गुजर रही थी। इसीलिए उसने अपहरण कर हत्या करने की योजना बनाई। कोतवाल ने बताया कि अपहरण के मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।


शमशुद्दीन मूलरूप से खेती करते हैं। परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां और एक पुत्र अल्तमश है। चार बहनों के अकेले भाई अल्तमश के अपहरण की जानकारी पर परिजन सकते में आ गए। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अपहरण का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरी रात परिवार में कोई नहीं सोया और उसकी सुरागकसी में लगे रहे। रविवार सुबह जब अल्तमश के मिल जाने की जानकारी परिजनाें को हुई तब परिजनों को सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed