फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   khet me mila majdoor ka sav

खेत में भरे पानी में पड़ा मिला मजदूर का शव

Fri, 06 Nov 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
khet me mila majdoor ka sav
सांडी। कस्बे में गुरुवार रात से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर पानी भरे खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने शराब के नशे में पानी में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी विपिन (40) पुत्र मथुरा गुरुवार रात से लापता था। देर रात तक उसके घर वापस न आने पर परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित कॉलेज के पास एक खेत में वाटर लाइन के लीकेज से भरे पानी में उसका शव पड़ा मिला। शव देख लोगों ने पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। भाई उमेश ने बताया कि विपिन अविवाहित था, वह मजदूरी करता था। बताया कि वह शराब का लती था। आशंका है कि वह नशे की हालत में पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed