फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   khadi

चुनावी मौसम में भी फीका जा रहा खादी का बाजार

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
khadi
हरदोई। 1921 में असहयोग आंदोलन के बाद भारत की राजनीति में आई खादी का क्रेज इस चुनाव में कम दिख रहा है। खादी के कपड़ों का बाजार चुनावी सरगर्मी में इस बार ठंडा है। अब नेताओं को कुर्ता-पायजामा के साथ सदरी जमती है, खादी से वे दूर हैं। खादी की जगह अब स्टाइलिश चिकन, कॉटन के कपड़ों ने ले ली है।
विज्ञापन

देश की राजनीति में खादी का अपना ही स्थान रहा है। खादी के कपड़ों का बाजार चुनाव के मौसम में किसी सहालग से कम नहीं होता है। पिछले चुनावों तक खादी के कपड़ों की खरीद में जबरदस्त उछाल देखी जाती रही है। इस बार हालात बदले हुए हैं। कम ही लोग खादी आश्रम की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। कोरोना का भी बाजार पर असर पड़ा है। वहीं मल्टीप्लेक्स शोरूम और ऑनलाइन शापिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन

इस चुनाव में खादी बाजार के हालात काफी दयनीय हैं। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों की दिलचस्पी खादी में कम होने से बाजार फीका हो गया है। खादी बाजार से जुड़े लोगों की मानें तो आश्रम वाले तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को फोन करके भी आमंत्रित कर रहे हैं। उन्हें अपने आश्रम में आए नए उत्पादों की विशेषताएं बता रहे हैं। लेकिन इन सब प्रयासों का भी कोई खास प्रभाव खादी व्यापार के मुनाफे पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी व्यापार प्रचार-प्रसार को ज्यादा तवज्जो नहीं देता है। यही कारण है कि खादी आश्रमों में कपड़ों के रेट, क्वालिटी, फैशन की जानकारी सामान्य लोगों को नहीं हो पाती है। इसके अलावा समय-समय पर खादी वस्त्रों पर आने वाली छूट की सूचना भी लोगों तक नहीं पहुंचती। जबकि मल्टीप्लेक्स शोरूम बढ़-चढ़कर अपना विज्ञापन करते हैं और लोगों का ध्यान खींचते हैं।
शहर में खादी के चार आश्रम संचालित हैं। इनमें भूरज सेवा संस्थान की दो ब्रांच रेलवेगंज और विकास भवन परिसर में हैं। सिनेमा रोड पर स्वराज्य खादी आश्रम में खादी बाजार के उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक अन्य खादी बाजार नुमाइश चौराहा के निकट पावर हाउस के सामने गांधी आश्रम के नाम से संचालित है।

कुर्ता - 550 से 1000 रुपए तक
पायजामा- 250 से 650 रुपए तक
शर्ट- 350 से 700 रुपए तक
पैंट- 500 से 1200 रुपए तक
धोती- 350 से 4500 रुपए तक
खादी सिल्क कपड़ा- 490 से 900 रुपए प्रति मीटर तक
सदरी- 700 से 2800 रुपए तक
खादी वस्त्रों के प्रति लोगों की दिलचस्पी कम हुई है। आमतौर पर चुनावों में खादी वस्त्रों की मांग बढ़ जाती थी। खासकर कुर्ते-पायजामे और सदरी की लेकिन इस बार मांग में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कोविड के प्रभाव की वजह से बाजार में मंदी के हालात हैं।
- दिनेश भाई, खादी उत्पाद विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed