फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   KGBV male employees will continue to work, renewal will happen soon

Hardoi News: केजीबीवी के पुरूष कर्मचारी करते रहेंगे कार्य, जल्द होगा नवीनीकरण

Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
KGBV male employees will continue to work, renewal will happen soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के पुरुष कर्मचारियों के नवीनीकरण को परियोजना कार्यालय से हरी झंडी मिल गई है। इससे जिले में तैनात 72 पुरूष शिक्षकों को लाभ मिलेगा। परियोजना की ओर से आदेश आने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
जिले में बीस कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। जिसमें कुल 259 शिक्षक व कर्मचारी तैनात हैं। इनमें वार्डन, फुलटाइम टीचर, पार्ट टाइम टीचर, लेखाकार, मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, चपरासी, चौकीदार शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अप्रैल में आदेश जारी किया गया था कि जिसमें पुरूष कर्मचारियों की विद्यालय में नई नियुक्ति न करने और तैनात कर्मचारियों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई थी। जिस पर विद्यालय के पुरुष कर्मचारी न्यायालय चले गए थे। न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है, न्यायालय ने भारत सरकार के आदेश पर स्थगन आदेश जारी किया था। जिससे विद्यालय में तैनात 72 पुरूष कर्मचारियों का नवीनीकरण नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के परिपेक्ष्य में राज्य परियाेजना निदेशक की ओर से बीएसए को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है, जब तक न्यायालय का अंतिम आदेश नहीं आता है। भारत सरकार की ओर से अप्रैल 23 में जारी किए गए आदेश का क्रियान्वयन न किया जाए। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राकेश शुक्ला ने बताया कि परियोजना से पत्र आ गया है। जल्द ही नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed