फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kesariya topi is neccessary

तीखी सर्दी में सम्मेलनों से गर्म हुआ सियासी मौसम

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
kesariya topi is neccessary
हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र के जाटव समाज का सम्मेलन रविवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि जाटव समाज को वोट बैंक के रूप में सभी दलों ने इस्तेमाल किया, लेकिन वास्तविक सम्मान भाजपा ने दिया। भाजपा ने डॉ. आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ विकसित किए। उन्होंने कहा कि लाल टोपी वाले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन यूपी को केसरिया टोपी की जरूरत है।
विज्ञापन

नितिन ने कहा कि लाल टोपी खून से रंगी है, जबकि केसरिया टोपी बहादुरी का प्रतीक है और इसकी जरूरत प्रदेश को है। सपाइयों को मुंगेरीलाल के सपने आते हैं। भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि कहते हैं कि जाटव के हाथों बोहनी हो, तो काम चल निकलता है। जाटव सम्मेलन के जरिये चुनावी आगाज कर रहे हैं, तो सब अच्छा ही होगा। जब तक जनता का साथ है, तब तक कोई माई का लाल परास्त नहीं कर सकता। नितिन अग्रवाल ने यह भी कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया और उनकी राह रोकने की कोशिश करती रही। इस दौरान शिवदत्त, सुनील वर्मा व बड़ी संख्या में जाटव समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed