फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kazimabad became the first model village of Atrauli block

Hardoi News: अतरौली ब्लॉक का पहला मॉडल गांव बना काजिमाबाद

Sun, 18 Jun 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 18 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kazimabad became the first model village of Atrauli block
गांव काजिमाबाद में कूड़ा कलेक्शन वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ।  सं - फोटो : samvad
अतरौली। शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना और वैज्ञानिक पद्धति से उसका निस्तारण करना गांवों में भी शुरू हो चुका है। काजिमाबाद को अतरौली ब्लॉक की पहली मॉडल ग्राम पंचायत बनने जा रही है। इस गांव में कूड़ा कलेक्शन अब डोर टू डोर होगा।
विज्ञापन




स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन ने एसएलडब्ल्यूएम के तहत गांव काजिमाबाद का गत वर्ष चयन किया था। ग्राम पंचायत में शनिवार से कूड़ा डोर टू डोर उठाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। कूड़ा एकत्र करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन को पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, बीडीओ राहुल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और गांव में कूड़ा एकत्रित करने के लिए बनाए गए कंचन केंद्र का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन




एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने बताया कि कूड़ा गांव से एकत्रित करने के बाद कंचन केंद्र में डंप होगा, जिसका वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण कराया जाएगा। ग्रामीण भी इस पहल से बेहद खुश हैं। इस दौरान जेई नवेद निसार, साहब सिंह प्रधान, गेंदालाल वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed