कार्तिक पूर्णिमा आज: श्रद्धालुओं के लिए घाट तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को होने वाले गंगा स्नान के लिए राजघाट, बेरिया घाट व मेंहदी घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की गई है। राजघाट पर मेला होने के कारण यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के कैंप लगाए गए हैं। इसके साथ ही राजघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते पीएससी तैनात की गई है।
सोमवार सुबह से तहसील क्षेत्र के सभी घाटोें पर लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खास तौर से बिलग्राम थाना क्षेत्र का राजघाट प्रमुख स्थान माना जाता है। कोतवाल ने बताया कि यहां सात थानों की पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया है।
इसके अलावा 24 सब इंस्पेक्टर, 63 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबिल, 109 होमगार्ड छह महिला आरक्षी, एक महिला उप निरीक्षक के अलावा एक कंपनी पीएससी तैनात की गई है। इसके साथ ही पुलिस की गोताखोर कंपनी को भी तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर रमेश वर्मा को मेला प्रभारी बनाया गया है और एक आस्थाई पुलिस चौकी मेला क्षेत्र में बनाई गई है।
एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि घाटों के चारों तरफ बेरीकेटिंग करा दी गई है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए सकरे स्थानों पर घाट बनाए गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य हैं। खोया पाया कैंप के लिए भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। घाट तक आने व जाने के लिए वन वे रास्ते की व्यवस्था की गई है। इसके चलते गुलाब बाड़ी चुंगी बिलग्राम से रहुला ढपरापुर होते हुए छिबरामऊ से राजघाट जाने का रास्ता बनाया गया है। वापसी के लिए छिबरामऊ से कन्नौज बिलग्राम से रास्ता बनाया गया है।