फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanya Bhoj and Bhandara was held with the pomp and havan worship of Ganpati Bappa

Hardoi News: गणपति बप्पा की धूम, हवन-पूजन के साथ कन्या भोज व भंडारा हुआ

Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kanya Bhoj and Bhandara was held with the pomp and havan worship of Ganpati Bappa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। शहर में श्रीगणेश महोत्सव की धूम है। वंशीनगर में हवन-पूजन के साथ भंडारा हुआ और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित मूर्ति का पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। त्रिलोकीनाथ कंपाउंड में रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का छप्पन भोग लगाया गया।
गजानन सेवा समिति के वंशीनगर पंडाल में श्रीगणेशोत्सव में रविवार दोपहर हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारा हुआ। महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं में नृत्य प्राइमरी वर्ग में कनिष्क सिंह को प्रथम पुरस्कार व 1100 रुपए, सुधिती तिवारी को द्वितीय व विहान गौतम को तृतीय पुरस्कार दिया गया।जूनियर वर्ग में ऋचा तिवारी को प्रथम पुरस्कार व 2100 रुपए, आकाश मिश्र को द्वितीय व आराध्या सिंह परी को तृतीय और सीनियर वर्ग में तेजस्वी सिंह को प्रथम व 3100 रुपए, एकांशी को द्वितीय व आशीष को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

गायन प्राइमरी वर्ग में परी पाल को प्रथम पुरस्कार व 1100 रुपए, आराध्या कश्यप को द्वितीय व वेदांत को तृतीय और जूनियर वर्ग गायन में अभिनव द्विवेदी को प्रथम व 2100 रुपए, एलिस राज को द्वितीय व शुभम बाजपेई को तृतीय और सीनियर वर्ग गायन में अक्षय प्रताप सिंह को प्रथम व 3100 रुपए, आदर्श शुक्ला को द्वितीय व अमन अर्कवंशी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता में फ्यूजन डांस एकेडमी को प्रथम पुरस्कार व 5100 रुपए, लाइफ स्टूडियों को दूसरा व मुस्कान एंड ग्रुप व एनआरएसएस को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया गया। फैंसी ड्रेस में अनमोल रस्तोगी, यशस्वी व शिव त्रिपाठी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। गायन प्रतियोगिता के पुरस्कार समाजसेवी रीना गुप्ता व नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार सुहाना जैन के सौजन्य से दिए गए।
शाम की आरती में पवन दीक्षित, कमल शुक्ला, समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, कपीश चतुर्वेदी, राजमोहन पांडे, अंबुज शुक्ला, अविनाश मिश्र, अनुराधा मिश्रा, केके अवस्थी, निखिल कांत श्रीवास्तव, अनुपम पांडेय, नीरज शुक्ला बालाजी कैटर्स अंशु द्विवेदी, नवल किशोर, अलोकिता श्रीवास्तव व अभिलाष गुप्ता आदि शामिल रहे। भजन गायक संजय कुमार ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्रीगणेश महोत्सव में विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश का छप्पन भोग लगाया गया। सुबह की पूजा के मुख्य यजमान भीमराव मराठा, सागर मराठा, बंटी मराठा, मन्नू मराठा रहे। मंच संचालन प्रदीप रस्तोगी ने किया। पोला रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, अर्जुन मेहरोत्रा, दीपक वर्मा, मनीष वर्मा, अभिषेक रस्तोगी, नीरज कपूर, दीपू कपूर, अजय वर्मा, संदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
श्री विनायक समिति के अग्रवाल के श्रीगणेश महोत्सव में शनिवार रात सुरेश जोशी सूरत, बुलबुल अग्रवाल श्री खाटू श्याम संकीर्तन में प्रभु का गुणगान किया। रविवार को पूजन-अर्चन के बाद शहर में हरदोई के महाराजा की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। संरक्षक सोमेंद्र अग्रवाल, चेतना शुक्ला, अपूर्व महेश्वरी, डॉ. मनोज दीक्षित, प्रियांशू पांडेय, पवन अग्रवाल, कैलाश सेठ, सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता व पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

माधौगंज कस्बा में विनायक कमेटी के श्रीगणेश महोत्सव में राधे-राधे नृत्यकला के कलाकारों ने झांकी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शंकर नंदी, भोले जी की सवारी आदि झांकियाें की प्रस्तुतियां दी।
पिहानी कस्बा में दो स्थानों पर भजन संध्या के कार्यक्रम हुए। मिश्राना में बाबा मंशानाथ मंदिर के निकट बाबा मंशानाथ सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार भजन संध्या में लखीमपुर की गोविंद एंड पार्टी के कलाकारों ने धार्मिक गीत प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ गोविन्द दीक्षित ने गणेश वंदना से किया। गोविंद ने गणपति को लागी नजरिया, गोरा काजल लगा दो और सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हे, तेरा सुमिरन करें आज आ जाइए और मां पर आंचल गीत सुनाया। करुणा जोशी ने घर में पधारो गजानन जी, मां शारदे आ जाओ, गणराज प्रभु घर आ जाओ, गणपति बप्पा मोरया और पापा ओ पापा गीत सुना कर समां बांध दिया। पीयूष मिश्रा ने भी भजन सुनाए। रवीशंकर खत्री ने तबला पर साथ दिया। यहां अभिषेक शुक्ला अनुज, अर्पण शर्मा, आलोक सविता, गौरव गुप्ता व अजात बाजपेई आदि ने व्यवस्थाएं देखीं। भारतीय इंटर कॉलेज के सामने आयोजित भजन संध्या में शाहजहांपुर की विशाल रुद्र जागरण पार्टी के विशाल, अमन व विकास आदि कलाकारों ने भक्ति गीत गाए। यहां सूरज रस्तोगी, हेमंत रस्तोगी, रिशू वैश्य, ऋषभ गुप्ता व मोहित गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।

---------------
आज यहां होंगे कार्यक्रम
वंशीनगर गजानन सेवा समिति के पंडाल में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी और बावन स्थित नहर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
सिनेमा रोड पर त्रिलोकीनाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एंव सर्राफा कमेटी की ओर से भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन, आरती व भंडारा होगा।
सांडी में बाबा कमलेश्वन नाथ मंदिर व मोहल्ला मुंशीगंज देवल मंदिर से भगवान श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा व मूर्ति का गर्रा नदी में विसर्जन किया जाएगा।
गोपामऊ में सिद्धि विनायक युवा मंडल की अगुआई में श्रीगणेश मूर्ति की शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। भकुरहा घाट पर मूर्ति विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed