{"_id":"56f18f7c4f1c1b8201f14d25","slug":"kannauj-district-broke-in-one-half-kilometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेढ़ किलोमीटर अंदर घुसा कन्नौज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेढ़ किलोमीटर अंदर घुसा कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
mobile in holi
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलों में भी अब घुसपैठ होनी लगी है। जनपद कन्नौज अवैध रूप से हरदोई जनपद में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर खिसक आया है। कन्नौज जनपद के जिला पंचायत ने हरदोई जिले के अंदर प्रवेश द्वार लगा दिया है।
विज्ञापन
बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर कासिमपुर के पास अवैध रूप से हुए घुसपैठ की जानकारी तेरवा कुल्ली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर दी है। साक्ष्यों सहित मिले पत्र को देखकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी इसे अवैध अतिक्रमण माना और पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। अधिकारियों ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार महादेवी पुल के 16 पिलर के बाद कन्नौज जनपद की सीमा शुरू होती है जो कि गंगा नदी के बीच में आते हैं।
विज्ञापन
बताया कि कासिमपुर और बक्सीपुरवा गांव पूरी तरह से हरदोई जनपद की सीमा में बसे हुए हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत कन्नौज ने ग्राम बक्सीपुर और कासिमपुर के पास हरदोई जनपद की सीमा के डेढ़ किमी अंदर अपना प्रवेश द्वार लगा दिया है। जिससे अब हरदोई की सीमा का अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले के साक्ष्य सहित शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय को भेजी। जिन्होंने साक्ष्यों को देखकर अतिक्रमण होने की बात कही है और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने इस मामले में मौके पर जाकर जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
जनपदों के किसानों में शुरू हुआ सीमा विवाद
हरदोई। रामासरे, बाबूराम, सुनील कुमार, बबलू, तोताराम और अशोक कुमार आदि ने बताया कि कन्नौज जिला पंचायत के प्रवेश द्वार को आधार बनाकर अब कन्नौज के किसान हरदोई जनपद के किसानों के खेतों पर कब्जा करने लगे हैं। प्रवेश द्वार से कन्नौज की सीमा मानते हुए कई बार ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ और शांति भंग हो सकती है। ग्रामीणों ने कन्नौज जिला पंचायत के प्रवेश द्वार को हटाने की मांग की है।
!! बोर्ड लगाने का स्थान भले ही सीमा पर कुछ इधर उधर हो सकता है लेकिन यदि किसानों को लगता है कि जिला पंचायत ने काफी अंदर बोर्ड लगाकर उनकी जमीनों पर अधिग्रहण किया है तो राजस्व विभाग से उक्त जमीनों की नाप जोख करवा विवाद को समाप्त करा सकते हैं। - राधेश्याम शर्मा, अपर जिला पंचायत अधिकारी,कन्नौज