फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanchan got married with the efforts of Kanyadan Samiti

कन्यादान समिति के प्रयास से कंचन का हुआ विवाह

Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kanchan got married with the efforts of Kanyadan Samiti
हरदोई। कन्यादान समिति के सामूहिक प्रयास और देश के कई राज्यों के लोगों द्वारा की गई आर्थिक मदद से कंचन के हाथ पीले हो गए। समिति के प्रयास से यह 18वीं सामूहिक शादी हुई।
विज्ञापन

बिरहाना निवासी कंचन का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। कंचन की मां ने समिति से शादी में आर्थिक मदद की मांग की थी। पंजाब में मजदूरी करने वाले श्रीराम राजवंशी के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम नहीं मिलने से जमा पूंजी खत्म हो गई, तो वह अपने गांव आ गए। उनकी बड़ी बेटी कंचन विवाह योग्य हो गई है। मां गुड्डी ने कन्यादान योजना समिति के संस्थापक सदस्य जगतार सिंह मुलाकात कर समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर समिति ने कंचन का विवाह कराने का संकल्प लिया। संस्थापक गोपेश दीक्षित ने बताया कि सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कंचन के विवाह में सहयोग करने की हामी भरी। सोशल मीडिया से ग्रुप में दूसरे प्रदेशों से जुड़े लोगों ने भी रुचि दिखाते हुए आर्थिक मदद की।
इसमें मध्यप्रदेश से राज कौर, महाराष्ट्र से पंकज अदातीय, नागपुर से प्रियंका दूत, लखनऊ से निहारिका सिंह, सतीश यज्ञ सैनी, फतेहपुर से सोना शिवहरे, शालू श्रीवास्तव, हमीरपुर से नागराज शिवहरे, गाजियाबाद से गरिमा इंद्रेश तिवारी

हरदोई से जगतार सिंह, मुरारी लाल पाठक, आकाश सिंह, हरी प्रताप सिंह, संजू गुप्ता, नितिन मिश्रा, गौरव मिश्रा, अरविंद शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, रजनीश त्रिपाठी, अनीश भाई आदि ने आर्थिक सहयोग किया। अन्य सामान समेत नगद उपहार और वर-वधू को पौधे देकर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed