फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kaliyuga to take away sin in the name of the Lord

कलियुग में प्रभु का नाम लेने से दूर होते पाप

Sun, 21 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kaliyuga to take away sin in the name of the Lord

क्षेत्र के गांव रूद्दीखेड़ा स्थित केपी सिंह इंटर

विज्ञापन
कालेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य प्रेम जी महाराज ने कहा कि कलियुग में केवल प्रभु का नाम लेने मात्र से ही पाप कट जाते हैं और परमधाम की प्राप्ति होती है।

आचार्य ने कहा कि अजामिल के प्राण निकलने पर वह अपने बेटे नारायण को पुकारने लगा, जिस पर अंतिम समय में नारायण को पुकारने पर भगवान ने उसके सारे पाप नष्ट कर दिए और वह बैकुंठ धाम को चला गया। इस अवसर पर आचार्य ने भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति के मन में संकल्प शक्ति हो तो वह कम समय में ही ईश्वर को प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जब ध्रुव की विमाता सुरुचि ने उसे पिता की गोद से उतार दिया तो वह व्याकुल होकर अपनी माता सुनीति के पास पहुंचा और सारा वृत्तांत सुनाया। इस पर सुनीति ने कहा कि बेटा सबका पिता परमात्मा है, उसकी गोद में बैठो वहां से तुम्हें कोई नहीं उतार पाएगा।

इस पर ध्रुव ने भगवान की गोद में बैठने की ठान ली और महल छोड़कर जंगल चला गया। वहां पर उसकी देवर्षि नारद से भेंट हुई। देवर्षि ने उसे भगवान को प्राप्त करने का माध्यम बतलाया। जिसका पालन करते हुए भगवान ध्रुव के समक्ष प्रकट हुए और वरदान देकर उसे अपनी गोद में बैठाकर आशीर्वाद दिया कि उसकी कीर्ति सदैव स्थापित रहेगी।

जिस कारण आज भी आकाश गंगा में भक्त ध्रुव के ध्रुव तारे के रूप में दर्शन किए जाते हैं। कथा के बाद भगवान की आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed