फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kabbadi death in road accident

सड़क हादसे में कबाड़ी की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kabbadi death in road accident
एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक

भरावन/छिबरामऊ। अतरौली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कबाड़ी की मौत हो गई जबकि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बाइकें भिड़ने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। कबाड़ी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के गंजभरावन निवासी रामप्रसाद (28) कबाड़ खरीदने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह साइकिल से जा रहा था। जखवा पॉवर हाउस के पास उसकी साइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे सीएचसी भरावन भेजा। वहां कुछ ही देर में कबाड़ी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरा हादसा छिबरामऊ क्षेत्र में हुआ। वहां बाइकें भिड़ने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के कचना गांव निवासी राजकुमार (45) की कन्नौज जिले के जलालपुर पनवारा में रिश्तेदारी है। राजकुमार तीन दिन पहले बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को वह अपने गांव लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ चाचा राजेंद्र प्रसाद (54) पुत्र खुर्रम लाल और बच्चू भी थे।


छिबरामऊ और जफरपुर मढ़िया के बीच में राजकुमार की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा राजकुमार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। राजेंद्र के भी हाथ, मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं। बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी बिलग्राम भेजा गया। सीएचसी से राजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा बाइक चालक बाइक सहित भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed