{"_id":"5dc316f78ebc3e5b1e1e5837","slug":"jwellery-theft-from-principal-house-hardoi-news-knp5242252172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के घर से दो लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के घर से दो लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम धरहर निवासी प्रधानाचार्य के घर से मंगलवार रात चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर लोनार पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसओ राजेश राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम धरहर निवासी सर्वेश सिंह पुत्र भीखम सिंह गांव स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। मंगलवार को सर्वेश किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर में पत्नी सीमा व बेटा विकट सिंह मौजूद थे।
देर रात पड़ोस के खाली प्लॉट से रस्सी के सहारे छत पर पहुंचे चोर जीने से नीचे उतर आए। चोरों ने बंद पड़े कमरे को खोल उसमें रखे दो बक्सों का ताला तोड़ दिया। बक्से में रखे जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए। बुधवार सुबह सर्वेश की पत्नी सीमा व विकट जागे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सीमा ने बताया कि चोर एक हार, कंगन, बिछुआ, सोने की पांच अंगूठी व चांदी के 25 सिक्कों समेत लगभग दो लाख रुपये का जेवर चुरा ले गए। एसओ लोनार राजेश राय फोरेंसिक टीम के प्रभारी पीएस वर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।