फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jwellery theft from house

बंद मकान से तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी

Fri, 17 Jun 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
jwellery theft from house
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नौसहरा में घर से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

नौसहरा निवासी पूनम दीक्षित के मकान में सुमित किराये पर रहते हैं। वह कस्बा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व वह हादसे में घायल हो गए थे। पांच दिन पहले वह मकान बंद कर पत्नी पूजा के साथ लखनऊ के एक अस्पताल में दवा लेने गए थे। दवा लेकर वह हरदोई में ससुराल में रुक गया।

इसी दौरान बंद मकान घुसे चोरों ने अलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये के जेवर, कपड़े व टीवी, गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। चोर मेन गेट में टूटा ताला लटका गए। शुक्रवार दोपहर पड़ोसी किरन की नजर मेन गेट में लटक रहे टूटे ताले पर पड़ी। किरन ने इसकी सूचना सुमित को दी। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पूजा परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। पूजा को जेवर और सामान गायब मिला। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed