{"_id":"5debf6308ebc3e1ba24de149","slug":"jwellery-theft-from-house-hardoi-news-knp5307713163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर किए पार
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आलूथोक में शुक्रवार रात सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। लाखों के जेवर लेकर भाग गए। चैनल का ताला कटा देख पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी राधा पत्नी रत्नाकर तिवारी का मायका हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलूथोक में है। पिता राजेंद्र नाथ मिश्रा के निधन के बाद आलूथोक स्थित मकान राधा को दे दिया गया था। राधा का भाई उमेश शाहजहांपुर आईटीआई में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। आलूथोक स्थित मकान बंद पड़ा था। शुक्रवार रात पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुए चोरों ने चैनल के ताले काट दिए। यहां एक कमरे में अलमारी के लॉकर तोड़ दिए और जेवर चोरी कर ले गए।
जब पड़ोसियों ने शनिवार सुबह चैनल खुला देखा तो जानकारी राधा और उमेश को दी। सभासद शिवसेवक गुप्ता की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। राधा ने बताया कि चोरों ने सोने का हार, छह कंगन, मांगबेदी, सोने की लर और नथ, हीरे की एक अंगूठी, सोने की आठ अंगूठी, तीन जोड़ी चेन, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया, छह जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र और अन्य जेवर चोरी कर लिए हैं।