{"_id":"3da138ab167086b46c05cc6556d752e9","slug":"junk-warehouse-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात कबाड़ की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदाम के आसपास हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित निसार मुर्गी फार्म के सामने नत्थू कबाड़ी का गोदाम है। शनिवार रात साढ़े दस बजे अचानक गोदाम से लपटे उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग शोर मचाते हुए सड़क पर आ गए और घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान मालिक दिलीप के अनुसार आग से काफी नुकसान हुआ है। जिसका अंदाजा अभी नहीं है। वहीं आग लगने के कारण भी स्पष्ट नहीं है। इस बारे में पता किया जा रहा है। चर्चा है कि गोदाम के पड़ोस में स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में आतिशबाजी हो रही थी। जिसकी चिंगारी से आग लगने की संभावना है।