फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Junior engineers protested against privatization and took out a bike rally

Hardoi News: निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर निकाली बाइक रैली

Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Junior engineers protested against privatization and took out a bike rally
विद्युत अधीक्षण अ​​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोतः स्वयं - फोटो : विद्युत अधीक्षण अ​​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोतः स्वयं
फोटो-43- विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने प्रदर्शन कर निकाली बाइक रैली
- अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकजुट होकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अवर अभियंताओं ने निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की और शहर में प्रमुख मार्गाें से बाइक रैली भी निकाली।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले जिले के अवर अभियंताओं ने निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रजनीकांत रावत के निर्देशन में अवर अभियंता आशा नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए और ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निजीकरण होने से अवर अभियंताओं की नौकरी खतरे में आ सकती है, साथ ही उपभोक्ताओं को भी महंगी बिजली का दंश झेलना पड़ेगा। सरकार के नियंत्रण से निजी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था जाने से किसानों को भी फ्री बिजली मिलना बंद हो जाएगी। डिस्काम के 42 जिलों के एक साथ निजीकरण होने से आगे आने वाले युवाओं के सामने नौकरी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। एसई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर अवर अभियंताओं ने प्रमुख मार्ग अस्पताल रोड, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से होते हुए नुमाइश चौराहा से डीएम चौराहा से वापस आशा नगर उपकेंद्र पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed