फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Joining Prerna Canteen helped us find a way to become self-reliant and prosperous.

Hardoi News: प्रेरणा कैंटीन से जुड़कर निकाला आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने का रास्ता

Mon, 08 Dec 2025 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Joining Prerna Canteen helped us find a way to become self-reliant and prosperous.
फोटो 11: कैंटीन में पति विपिन के साथ काम करती सरोज। संवाद
बेहंदर। घर के चूल्हा-चौका और दहलीज से आगे बढ़कर कासिमपुर की सरोज ने प्रेरणा कैंटीन से जुड़कर आत्मनिर्भर और परिवार को समृद्ध बनाने का रास्ता तलाशा है। उन्होंने ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन के संचालन से अपने पति को भी रोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन


उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाने में सार्थक साबित हो रहे हैं। महिलाओं ने रोजगार कर अपनी तकदीर को संवारा, घर का सहारा भी बनी हैं। कासिमपुर गांव निवासी सरोज ने बालाजी आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह बनाया। इसकी वह स्वयं अध्यक्ष हैं। उन्होंने महिलाओं को साथ जोड़ा और बचत कर समूह को समृद्ध बनाया। उन्होंने स्वरोजगार स्थापना का मन बनाया और ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू किया। अब वह 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह बचत कर लेती हैं।
विज्ञापन

बताया कि उनके साथ पति विपिन देते हैं। दो साल पहले पति विपिन को पैरालाइसिस अटैक आया इसके बाद पति ने काम-धंधा बंद कर दिया। परिवार चलाने में काफी दिक्कत होने लगी। बच्चों की अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उन्होंने साल-2024 में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बालाजी समूह बनाया। सरोज के मुताबिक, पति की बीमारी के कारण घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन कैंटीन में आने के बाद उनके परिवार की स्थिति में सुधार हुआ और चार बच्चों की पढ़ाई भी सुचारू हो गई है। समय के साथ समृद्धि आ रही है। समूह से जुड़ी महिला अनुपमा देवी, मंजू, बिट्टो देवी, रामरानी, सुनीता, सोनी देवी, राजकुमारी, शिव देवी ने सिलाई-कटाई और कढ़ाई का काम शुरू किया जिससे उनकी भी आर्थिक स्थिति अब ठीक होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed