फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Jndn plan Bajayumo camp farmer '

‘जनधन योजना कैंप लगवाए भाजयुमो’

Mon, 06 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
" Jndn plan Bajayumo camp farmer '

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का दायित्व सबसे अधिक है। गांव-गांव जाकर पौधरोपण करने एवं जनधन योजना के कैंप लगवाए जाने की जिम्मेदारी भी भाजपा ने युवा मोर्चा के ही हाथों में सौंपी है।

रविवार को नहर विभाग के गेस्ट हाउस में भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक में यह बात मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्र की भाजपा सरकार से आम जनता खुश है। देश तेजी से विकास की राह पर दौड़ रहा है।

कहा कि देश का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी इसलिए बढ़ाई गई है। कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक करने एवं उनके क्रियान्वयन के लिए गांव-गांव कैंप लगवाए जाने की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा को ही संभालनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। युवा मुख्यमंत्री प्रदेश में युवा विरोधी, महिला विरोधी और किसान विरोधी साबित हुए हैं। प्रदेश की जनता अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि परिवर्तन के दौर में हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं।

कहा कि जहां प्रदेश सरकार के जनविरोधी कार्य जारी हैं और युवा किसान परेशान हैं, वहीं अब से परिवारवाद की राजनीति समाप्त कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि मौजूदा समय में जनता में भय और आक्रोश व्याप्त है।

कहा कि जनता इस भ्रष्ट और नकारा सरकार से परेशान है और जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले वर्ष 2017 के चुनाव में जनता यूपी की समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट करेगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अनोज मिश्रा, गीत सिंह गौर, अमन मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, पवन राजपूत और विवेक प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed