फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from the house

Hardoi News: मकान से चार लाख रुपये के जेवर चोरी

Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4 lakh stolen from the house
- माधौगंज के पटेलनगर में हुई घटना, परिवार शब-ए-बरात मनाने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

माधौगंज। नगर के मोहल्ला पटेलनगर में चूड़ी विक्रेता के बंद मकान को चोराें ने निशाना बना लिया। लगभग चार लाख रुपये कीमत के जेवर और चालीस हजार रुपये चोर चोरी कर ले गए।
माधौगंज थाना क्षेत्र के पड़रा लखनपुर निवासी राजू का मकान नगर के मोहल्ला पटेलनगर में है। वह परिवार समेत पटेलनगर स्थित मकान में रहते हैं। नगर में ही उनकी चूड़ी की दुकान है। शब-ए-बारात के कारण बुधवार रात वह परिवार समेत अपने गांव पड़रा लखनपुर चले गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वह वापस आए, तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान अस्त व्यस्त था। राजू के मुताबिक घर में घुसे चोरों ने एक मंगलसूत्र, एक साेने का हार, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, दो अंगूठी, चांदी की चार जोड़ी पायल, चालीस हजार रुपये और एक टेबलेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष केके यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed