फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewellery worth Rs 30 lakh stolen from assistant professor's house in 86 minutes

Hardoi News: असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से 86 मिनट में समेटे 30 लाख के जेवर

Thu, 18 Sep 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 30 lakh stolen from assistant professor's house in 86 minutes
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरॉय थोक पूर्वी में चोरों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के मकान को निशाना बनाया। असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में रसोई की खिड़की के रास्ते घुसे चोरोें ने 30 लाख के जेवर और एक लाख रुपये पार कर दिए। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पूरी घटना 86 मिनट के अंदर अंजाम दी गई।
विज्ञापन




शहर में सरॉय थोक पूर्वी निवासी राहुल शुक्ला उन्नाव जनपद के बांगरमऊ स्थित आम्रपाली आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके पिता विनोद शुक्ला की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां सुनीता देवी और पत्नी अंजू के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी मां उनके ननिहाल शाहजहांपुर में हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे वह ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। उनके दांत में दर्द हो रहा था। वह दोपहर 1.20 बजे मुन्नेमियां चौराहा स्थित एक डेंटल क्लीनिक से दवा लेने के लिए घर से निकल गई थीं। राहुल के मुताबिक उनकी पत्नी दवा लेकर 2:46 बजे वापस आईं। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन




दावा है कि चोर किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। राहुल का दावा है कि चोर लॉकर में रखीं पांच सोने की चेन, 15 सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी झुमके, मांगबेदी, मंगलसूत्र, लॉकेट लगा माला, कमरपेटी, पायल, चांदी के सिक्के ले गए। अलमारी में रखा एक लाख रुपये भी अपने साथ ले गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोर गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








पीड़ित की पत्नी की बिगड़ी तबीयत



राहुल ने बताया कि लॉकर में सबसे ज्यादा जेवर पत्नी के ही थे। चोरी के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई है। देर शाम उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed