{"_id":"67cb3a813dc4f224440508ac","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-16-lakh-stolen-from-businessmans-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-127883-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: व्यापारी के मकान से 16 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: व्यापारी के मकान से 16 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी
Fri, 07 Mar 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31- चोरी के बाद घर मे खुले पड़े बक्से। संवाद
- गंजजलालाबाद कस्बे में पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। गंजजलालाबाद कस्बे में खाद बीज के व्यापारी के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। 1.30 लाख रुपये और लगभग 15 लाख रुपये कीमत के जेवर चोर चोरी कर ले गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल गंजजलालाबाद पुलिस चौकी से लगभग पांच सौ मीटर दूर है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी नमूने जुटाए।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंजजलालाबाद निवासी महेंद्र सिंह कटियार खाद बीज का व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार रात को महेंद्र सिंह कटियार एक कमरे में सोए थे, जबकि पौत्र अपनी मां के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। रात में चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी और घर के अंदर घुस गए। पांच अलग अलग कमरों की कुंडी काटकर उनमें रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़ दिया।
चोरों ने एक लाख तीस हजार रुपये, सोने के दो हार, तीन चेन, 15 अंगूठी, चार जोड़ी सोने के झाले, एक मंगलसूत्र, चांदी की सात जोड़ी पायल, तीन कटोरी, चोरी कर लीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो मकान के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा देखा।
विज्ञापन
इस पर चोरी होने की जानकारी हुई। गांव में हुई इतनी बड़ी घटना का पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। घटना का खुलासा जल्द किए जाने का दावा भी पुलिस ने किया।