फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jeweller arrested along with four members of Pankhia gang, four kg silver also recovered

Hardoi News: पंखिया गिरोह के चार सदस्यों समेत सराफ गिरफ्तार, चार किलो चांदी भी बरामद

Thu, 23 Jan 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 23 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jeweller arrested along with four members of Pankhia gang, four kg silver also recovered
चोरों के पास से बरामद जेवर।   - फोटो : चोरों के पास से बरामद जेवर।
फोटो-46-चोरों के पास से बरामद जेवर। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन

- कछौना में चार जनवरी की रात ज्वैलरी शॉप में हुई थी चोरी- गिरोह के पांच और सदस्यों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कछौना नगर में सराफा दुकान में चोरी की घटना को शाहजहांपुर के पंखिया गिरोह ने अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गिरोह के चार लोगाें समेत चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अभी गिरोह के पांच लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चार किलो चांदी के जेवर और साढ़े सात ग्राम सोना भी बरामद हुआ है। चोरी के जेवर चोर आधे दामों में बेच देते थे।
विज्ञापन

कछौना के बाजारपूर्वी निवासी विशाल गुप्ता की ज्वैलरी शॉप कछौना में है। चार जनवरी की रात दुकान में चोरी हुई थी। विशाल गुप्ता ने दावा किया था कि लगभग 50 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए। एसपी नीरज जादौन ने तीन टीमें गठित की थीं।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी अमरपाल और हरपाल, बलरामपुर निवासी मंगल, सिधौली थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी राज कपूर को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चोरों के हिस्से में जो जेवर आए थे उन्हें मऊ जनपद के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी सत्यम वर्मा की सराफ की दुकान पर बेच दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरों के पास से चार किलो चांदी के जेवर और 7.5 ग्राम सोना बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोग पंखिया गिरोह के सदस्य हैं।

इनसेट
मंगल पर आठ तो हरपाल पर चार मामले हैं दर्ज
बलरामपुर निवासी मंगल के खिलाफ बलिया में आठ मामले दर्ज हैं। रसड़ा, भीमपुरा, खेजुरी में एक एक और उभाव में पांच मामले दर्ज हैं। इसी तरह मिलकिया निवासी हरपाल के खिलाफ अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाने में दो, उन्नाव जनपद के सेहरामऊ थाने में एक और लखनऊ ग्रामीण के सरोजनी नगर थाने में एक मामला दर्ज है।

इनसेट
एक जनवरी से ही की जा रही थी रेकी
घटना के दौरान चोर सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को उखाड़ ले गए थे। डीबीआर को एक तालाब में फेंक दिया था। तालाब में डीबीआर बरामद हुआ था, लेकिन काफी मशक्कत के बाद सिर्फ नौ सैकेंड का वीडियो फुटेज मिल पाया था। इसके बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध की तस्वीर मिली थी। इस तस्वीर के आधार पर पुलिस ने अपनी टीमें आसपास के कई जनपदों के अलग अलग गांवों में भेजी थीं। इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया था। तब पता चला कि वह 1500 रुपये रोज पर रेकी कर रहा था। कछौना में चटाई बेचने के लिए निकलता था। एक जनवरी से ही वह रेकी कर रहा था।


इनसेट
न सीधा रास्ता चलते और न मोबाइल चलाते पंखिया गिरोह के लोग
पंखिया गिरोह के सदस्य बेहद शातिर होते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि गिरोह के सदस्य कभी सीधे रास्तों से नहीं चलते हैं। मतलब यह कि यह हमेशा पगडंडियों, खेतों और बागों के जरिए चोरी के लिए दुकान और मकान चिंहित करते हैं। दुकानों के पिछले इलाकों से ही घटना को अंजाम देने जाते हैं और फिर पिछले रास्तों से ही भाग निकलते हैं। कछौना की घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह लखनऊ से ट्रेन से कछौना आया था और वापसी में पैदल भागकर टेंपो से संडीला और फिर ट्रेन के जरिए लखनऊ चला गया था। यह लोग मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। घटना के दौरान शटर उठाकर ही अंदर घुसते हैं और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर उखाड़ ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed