{"_id":"64d7dab0e84d571fa90140e4","slug":"jewelery-worth-lakhs-including-cash-stolen-from-two-houses-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2059-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर गांव में दो मकानों से चोर तीन लाख रुपये और लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर सीओ, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
सदरपुर निवासी आशुतोष कुमार थल सेना में सेना नायक के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती रजौरी में है। प्रियंका ने बताया कि छत पर शुक्रवार रात परिवार समेत सोई थी। इस दौरान चोर उनके मकान में पिछले हिस्से से अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने का एक हार, सोने की तीन चेन, तीन जोड़ी झाला, सोने की चार अंगूठी, सोने की चार हाय, सोने के पांच लॉकेट और चेन, सोने की बिछिया, मंगलसूत्र आदि जेवर चोरी कर ले गए। सुबह चोरी होने की जानकारी हुई।
चोरों ने इसी गांव के विवेक चंद्र त्रिवेदी के मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। उसके मकान के दो कमरों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, पांच तोला वजन का सोने का हार, सोने के जौं, सोने की चार अंगूठी, 22 चांदी के सिक्के, छह जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाला, चांदी के पांच बर्तन चोरी कर लिए। विवेक के बड़े भाई विपुल के कमरे से एक सोने का हार, सोने की तीन चेन, सोने की आठ चूड़ी, सात तोला सोने की सीतारामी, दस अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के 20 सिक्के, सोने की सात गिन्नी, एक मंगलसूत्र चोरी हो गया।