फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelery worth lakhs including cash stolen from two houses

Hardoi News: गंगा, रामगंगा और गर्रा में पानी बढ़ा

Sun, 13 Aug 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 13 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs including cash stolen from two houses
हरदोई। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर शनिवार को गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में देखने को मिला। गंगा के पानी में पांच सेंटीमीटर, रामगंगा में 20 सेंटीमीटर और गर्रा में 65 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। इससे बिलग्राम के कटरी और सवायजपुर के कटियारी क्षेत्र में बाढ़ के हालात फिर बन गए हैं। नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव से कटान के साथ ही खेतों तक पानी पहुंचने से फसलों के नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। बिलग्राम क्षेत्र में चिरंजीपुरवा में घरों में फिर से पानी घुसने लगा है। राजघाट मार्ग पर डिप पर पानी आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में बढ़ोतरी से कटियारी क्षेत्र में नीलम व गंभीरी नदी का पानी भी एक हो गया है। इससे कटियारी क्षेत्र में फसलों तक पानी पहुंचने लगा है। शनिवार को गंगा के पानी में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर 137.15 मीटर पर आ गया है। रामगंगा नदी का पानी 20 सेंटीमीटर बढ़ा है और पानी 136.00 मीटर और गर्रा के पानी में 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और पानी 146.80 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा व गर्रा के पानी बढ़ने से कटियारी के पंचनद क्षेत्र रामगंगा, गर्रा, गंभीरी नीलम व गंगा का पानी एक हो जाने से प्रभावित क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ गया है। इससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बिलग्राम क्षेत्र में गंगा का पानी खतरे के निशान पर ही बना होने से कटरी क्षेत्र के गांवों में कटान की आशंका बनी हुई है। बैराजों से गंगा और रामगंगा नदी में पांच लाख 38,599 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें से गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,56,938 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 1,43,754 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 2,00,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा नदी में खो बैराज से 20,594 क्यूसेक, हरेबली बैराज 393 क्यूसेक और रामनगर बैराज से 10,599 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिलग्राम क्षेत्र के चिरंजीवपुरवा, उम्मेदपुरवा, नोखेपुरवा, पुनापुरवा, जरैला, दीनापुर, मक्कूपुरवा व कटरी महादेवा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण नदियों में पानी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गंगा में पानी कम नहीं हुआ है। बिलग्राम व सवायजपुर के एसडीएम से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed