फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jeth 's first Tue today

जेठ का पहला मंगल आज

Mon, 23 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
jeth 's first Tue today
भंडारे में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जेठ माह के प्रथम मंगल को लेकर सोमवार से ही शहर में तैयारियों की धूम रही। हनुमान मंदिरों की साफ-सफाई की गई। विशेष पूजन के लिए तैयारियों का दौर देर रात तक जारी रहा। शिवलिंग पर लाल पुष्प अर्पित करने से मंगल की दशा सुधरती है। जेठ का माह पुण्य का माह भी कहा गया है। श्री बजरंग बली को समर्पित इस माह में उनकी विशेष पूजा होती है। कहा जाता है कि इन दिनों यदि जरूरतमंदों की मदद की जाए तो श्री हनुमान दान देने व मदद करने वालों की हर इच्छा पूरी करते हैं। मंगलवार को प्रथम बड़े मंगल को लेकर खेतुई का बाला जी मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर बड़ा चौराहा, सिद्धबली मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, सिनेमा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, नुमाइश चौराहे का शिव भोले मंदिर में मंदिरों की साफ सफाई के अलावा श्री हनुमान की मूर्ति को भी साफ कर सजाया गया।

विज्ञापन


शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि जेठ माह की शुरूआत रविवार से हो चुकी है। बजरंग बली की पूजा यदि विधिविधान से की जाए तो वह जल्दी प्रसन्न होकर फल प्रदान करते हैं। हर मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। लाल मसूर की दाल का दान जरूरतमंद व्यक्ति को करें। उसके मंगल दोषों की शांति हो सकती है। शिवलिंग पर लाल पुष्प अर्पित करने से मंगल की दशा सुधरती है। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मछलियां हो आटे की गोलियां खिलाएं। इससे लाभ होगा। दुखों का निवारण होगा एवं अन्न की कभी कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed