फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jarjar sadak par bhare paanee mein sapaiyon ne lagaee dhaan kee paudh

जर्जर सड़क पर भरे पानी में सपाइयों ने लगाई धान की पौध

Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
jarjar sadak par bhare paanee mein sapaiyon ne lagaee dhaan kee paudh
पिहानी शाहाबाद रोड पर सिमोर गांव के निकट गड्ढायुक्त सड़क पर भरे पानी में धान की पौध लगाते सपा पदा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग के जर्जर की मरम्मत न होने से नाराज सपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जर्जर रोड पर भरे पानी में धान की पौध लगा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जनपद की पिहानी-शाहाबाद मार्ग जर्जर है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। मार्ग पर लोनी गन्ना चीनी मिल भी स्थित है। लगातार गन्ना के लदे ट्रकों के आवागमन से रोड खस्ताहाल हो चुकी है। पूरी जिम्मेदारी लोनी चीनी मिल की बनती है। चीनी मिल द्वारा रोड को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश की सरकार का विरोध करते हुए पिहानी शाहाबाद रोड पर सिमोर गांव स्थित रोड पर धान के पौधे रोपित किए। इस मौके पर गांव के राम सिंह, राम कुमार, नरसिंह, अजीत, प्रदीप कुमार, सुरजीत सिंह, विपिन कुमार, बलबीर सिंह, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed