फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Janmashtami boom in schools

स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम

Thu, 25 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 25 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami boom in schools
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जन्माष्टमी से पूर्व बुधवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में जन्माष्टमी कार्यक्रमों की धूम रही। शहर के विद्यालयों में छोटे छोटे कान्हा आकर्षण का केंद्र रहे। बचपन ए प्ले स्कूल के प्रबंधक कुलभूषण सिंह मोनू ने बताया कि बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा मे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के ही अधिराज सिंह, प्रियांजनी, राव्या, आराध्या, आशमन, अदम्य,अरमान, अभिषेक, आकृति, अंशिका, विहान, दिव्यांश, अक्षिता आदि बच्चों ने कृष्ण राधा के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या आरती मेहरा, आशा किररण, शिल्पी, पारूल, योगिता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसी क्र म में डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें पचास बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यश वर्मा ने प्रथम, सलोनी सिंह द्वितीय व कशिश आर्य व अभय कश्यप को तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह, मुकुल सिंह ने बच्चों को बधाई दी। इसी क्रम में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय उमरन में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रताप सिंह, श्री बाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर अल्लीपुर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जनमाष्टमी पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed