फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Janani Suraksha scheme deficit of doctors in progress

जननी सुरक्षा योजना की प्रगति में डाक्टरों का टोटा

Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha scheme deficit of doctors in progress
प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिला महिला अस्पताल में सर्जन डाक्टरों के स्टाफ का टोटा होने से जननी सुरक्षा योजना में पानी फेर रहा है। गर्भवती को जांच के उपरांत सामान्य डिलीवरी के आसार होने के बाद ही भर्ती किया जाता है। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस एसके गुप्ता ने बताया कि सर्जन डाक्टरों के कुल छह पद सृजित हैं, लेकिन एक डाक्टर ही तैनात है। ऐसे में उक्त डाक्टर के अवकाश अथवा ड्यूटी पर न होने की स्थिति में गंभीर केस आने पर भर्ती न किये जाने की मजबूरी हो जाती है।

विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों की माने तो डिलीवरी के लिए यहां पर लाई जाने वाली गर्भवती महिलाओं क ो सीधे भर्ती नहीं किया जाता है। प्रसव कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात डाक्टर द्वारा पहले उसकी जांच करायी जाती है। यदि प्रसव के दौरान नार्मल डिलीवरी होेने की संभावना होती है, तो प्रसूता को भर्ती कर लिया जाता है, जबकि आपरेशन आदि की नौबत आने की स्थिति होती है तो यह कहकर कि उनके यहां एमएस डाक्टर ड्यूटी पर नहीं है, प्रसूता को अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी जाती है। खास बात यह है कि महिला अस्पताल से प्रसूता को वापस किए जाने के बाद तीमारदारों के सामने निजी अस्पतालों में जाना मजबूरी हो जाता है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों की लापरवाही का भुगतना पड़ता है खामियाजा
27 अप्रैल को खेतुई ग्राम की आशा बहू सुशीला देवी ने गांव निवासी गर्भवती विमला पत्नी संतोष कुमार क ो प्रसव के लिए भर्ती कराया था। विमला को सामान्य डिलीवरी हो गई। तबितय ठीक होने पर शुक्रवार को आशा बहू व तीमारदारों ने छुट्टी की अर्जी लगाई तथा प्रसूता के खानपान के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली चेक मांगी। लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा बताया गया कि चेक  उसके परिजनों को दी जा चुकी है। लेकिन चेक न तो तीमारदारों को मिली और न ही आशा के  माध्यम से दी गई। जबकि जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं है, कि उन्होंने चेक नहीं दी है। इसी के चलते शुक्रवार को तीमारदारों व आशा बहू ने छुट्टी नहीं करायी। उनका आरोप के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के कारण चेक किसी तीसरे व्यक्ति को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed