{"_id":"57bc98dc4f1c1b8e63d50b84","slug":"jana-gana-mana-was-coined-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में गूंजा जन गण मन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में गूंजा जन गण मन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर परिषदीय, माध्यमिक स्कूल व डिग्री कालेजों में मंगलवार को जग गण मन की गूंज रही। छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश पर आजादी 70 याद करो कुर्बानी पखवारा के समापन अवसर पर परिषदीय, माध्यमिक व डिग्री कालेजों में दोपहर 11 बजे जन गण मन की गूंज सुनाई दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आजादी के दौरान शहीद हुए वीरों को याद किया और भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
शहर स्थित कन्या प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका मुवीन बानो ने छात्र-छात्राओं को परिसर में एकत्र कर राष्ट्रगान कराया। इसके अलावा कन्या प्राइमरी पाठशाला रेलवेगंज प्रथम में प्रधानाध्याक दिलीप गुप्ता, द्वितीय में प्रधानाध्यापक प्रशांत द्विवेदी, प्राइमरी पाठशाला वैैटगंज में प्रधानाध्यापक राजीव त्रिपाठी, कन्या प्राइमरी स्कूल वैटगंज की प्रधानाध्यापिका सुधा त्रिवेदी, जूनियर स्कूल रेलवेगंज में प्रधानाध्यापिका सतीप्रभा श्रीवास्तव, प्रावि हिंदी पाठशाला के प्रधानाध्यापक फुरकान कौसर समेत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया। जीआईसी में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, सीएसएन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एके सिंह, जीडीसी के प्राचार्य ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन
हरदोई। आजादी 70 याद करो कुर्बानी पखवारे के समापन अवसर पर मंगलवार को जीडीसी में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य, बीएड संकाय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर डा. किरन यादव, डा. तारकेश्वर गुप्ता आदि रहे।
कई विद्यालयों में नहीं हुआ राष्ट्रगान
हरदोई। बाल बिहार स्कूल, वेणीमाधव इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय ऊंचाथोक समेत शहर के कई विद्यालयों में राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस संबंध में शिक्षिकाओं ने बताया कि उन्हें स्कूलों में राष्ट्रगान कराने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं मिली है।
बीएसए बोले
आजादी 70 याद करो कुर्बानी के तहत स्कूलों में जन गण मन कार्यक्रम सभी स्कूलों में आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। जिन स्कूलों में राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ है। उन स्कूलों के हेडमास्टर को नोटिस जारी किया जाएगा। - मसीहुज्जमा सिद्दीकी, बीएसए