फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jai shree krishna janma mahotsav celibrated

जय श्रीकृष्णा के जयघोष से गूंजे मंदिर, झांकियों ने मन मोहा

Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
jai shree krishna janma mahotsav celibrated
हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सजावट की गई। रात 12 बजे कान्हा का जन्म होते ही घर-घर बधाई बजने लगी। घंटों और शंख की ध्वनि गूंजती रही। भक्तों ने माखन और मिसरी का भोग लगाया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्मोत्सव पर सुबह से ही लोगों में अलग उत्साह नजर आया। दुकानों में सजावटी सामान की खरीदारी की गई। लोगों ने झालर, भगवान के लिए वस्त्र, मुकुट, कड़े और पायल खरीदे। फल और मेवा की खरीदारी भी खूब हुई।
विज्ञापन

शाम को मंदिर सज गए तो अलग रौनक नजर आई। शहर के राम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद लड्डू गोपाल को दूध, दही, शहद, गंगा जल और घी से नहलाकर सुंगधित चंदन से लेपन कर नए वस्त्र पहनाए गए और पालने में बिठाया गया। श्रद्धालुओं ने आरती और पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। भजन और कीर्तन में श्रद्धालु मगन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा के स्वरूपों ने मन मोहा
हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर झांकियां सजाई गईं। पुलिस लाइन और थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष झांकियों का आयोजन किया गया। पचदेवरा प्रतिनिधि के अनुसार अनंगपुर में पंचवटी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

मुर्तजानगर स्थित श्री सिद्धदात्री दुर्गा मंदिर में भजन गाए गए। पाली नगर व क्षेत्र में झांकियां देखने के लिए भीड़ उमड़ी। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण का स्वरूप धरा। पिहानी में भी शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने कान्हा का वेश धारण किया। ग्रो मी कान्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed