फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jai Prakash lost in three areas, Swayajpur and Sadar crossed the fleet

Hardoi News: तीन क्षेत्रों में हारे जय प्रकाश, सवायजपुर और सदर ने किया बेड़ा पार

Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jai Prakash lost in three areas, Swayajpur and Sadar crossed the fleet
हरदोई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश की जीत की पटकथा सदर और सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र ने लिखी।
विज्ञापन

तीन विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करने के बाद भी जय प्रकाश को सवायजपुर और सदर सीट से इतनी बढ़त मिल गई कि हार के आंकड़े को पूरा कर उन्होंने जीत की कहानी लिख डाली। जय प्रकाश को हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से सबसे बड़ी बढ़त मिली तो सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भी उन्हें निर्णायक वोट मिले।
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अधीन सदर, सवायजपुर, शाहाबाद, सांडी और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सदर से विधायक नितिन अग्रवाल प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री हैं तो शाहाबाद से विधायक रजनी तिवारी भी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री हैं। सवायजपुर से भाजपा के माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, गोपामऊ से भाजपा के श्याम प्रकाश और सांडी से भी भाजपा के प्रभाष कुमार विधायक हैं। इनमें से शाहाबाद, गोपामऊ और सांडी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के सामने हार गए। सदर सीट से 24,068 वोट से और सवायजपुर से 19,005 वोटों से मिली बढ़त ने ही जय प्रकाश को जीत दिलाई।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश को 24,068 वोटों की बड़ी बढ़त मिली। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 1,11,932 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 87,864 वोट हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को इस क्षेत्र से 22,574 वोट मिले। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो सदर सीट से भाजपा को 1,30,074 वोट मिले थे और यहां सपा को 83,013 वोट मिले थे। तब यहां भाजपा प्रत्याशी को 47,061 वोटों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश को निर्णायक बढ़त मिली। जय प्रकाश को 1,12,097 वोट हासिल हुए। यहां सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 93,092 वोट मिले। इस क्षेत्र से जय प्रकाश ने ऊषा वर्मा को 19,005 वोटों से हरा दिया। इस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को 21,257 वोट ही मिले। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 46,834 वोटों की बढ़त मिली थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी को 1,32,203 वोट मिले।

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा और इस क्षेत्र में वह पिछड़ गए। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 91,973 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 97,948 वोट हासिल हुए। सपा प्रत्याशी ने इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 5,975 वोटों से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को इस क्षेत्र से 25,846 वोट मिले। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो शाहाबाद सीट से भाजपा को 1,11,382 वोट मिले थे और यहां सपा को 92,766 वोट मिले थे। तब यहां भाजपा प्रत्याशी को 18,616 वोटों की बढ़त मिली थी।


सांडी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 80,125 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 86,284 वोट हासिल हुए। सपा प्रत्याशी ने इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 6,159 वोटों से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को इस क्षेत्र से 25,283 वोट मिले। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो सांडी सीट से भाजपा को 93,901 वोट मिले थे और यहां सपा को 81,101 वोट मिले थे। तब यहां भाजपा प्रत्याशी को 12,800 वोटों की बढ़त मिली थी।




गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश कड़े मुकाबले में सपा से पिछड़ गए। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 89,087 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 91,771 वोट हासिल हुए। सपा प्रत्याशी ने इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 2,684 वोटों से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को इस क्षेत्र से 27,220 वोट मिले। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो गोपामऊ सीट से भाजपा को 99,684 वोट मिले थे और यहां सपा को 92,210 वोट मिले थे। तब यहां भाजपा प्रत्याशी को 7,474 वोटों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed