{"_id":"6a11e56362df4382d9021e14","slug":"jai-jai-jai-hanuman-gosai-please-bless-gurudev-hardoi-news-c-213-1-hra1001-150279-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो गुरुदेव की ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो गुरुदेव की ...
विज्ञापन
फोटो-14- कलक्ट्रेट में भंडारे में प्रसाद वितरण करते जिलाधिकारी अनुनय झा। संवाद
हरदोई। अधिमास में शनिवार को घरों और मंदिरों में जय जय जय हनुमान गोसाई... की गूंज रही। जगह-जगह भंडारे हुए और शरबत वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान का पूजन-अर्चन किया, भोग-प्रसाद अर्पित किया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कलक्ट्रेट में मंदिर पर श्रीसुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अधिकारियों ने भंडारे में भोजन व्यवस्था संभाली। यहां पर जिला जज रीता कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, एडीएम दीपाली भार्गव और प्रफुल्ल त्रिपाठी, एएसपी सुबोध कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, सदर एसडीएम मयंक कुंडू, अंकित तिवारी, पीडी एके मौर्य, डीसी रवि प्रकाश सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ. एके सिंह, डायट प्राचार्य रमेंद्र सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय भवन पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, सीएसएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह आदि ने प्रसाद वितरित किया। वहीं पौराणिक रामताल आश्रम पर गन्ना समिति रूपापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाहर हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के भंडारे में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्र, अध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री व पूर्व सैनिकों ने प्रसाद वितरित किया। माधौगंज प्रद्युम्न तिवारी, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र त्रिपाठी, माया प्रकाश अग्निहोत्री, अखिलेश गुप्ता, संजय कुमार ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।