फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jai Dev, Jai Dev, Jay Mangalamurthi ...

जय देव, जय देव, जय मंगलमूर्ति...

Sat, 26 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 26 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jai Dev, Jai Dev, Jay Mangalamurthi ...
अग्रवाल धर्मशाला में विनायक समिति के पंडाल में सजा दरबार। - फोटो : amarujala

हरदोई।  श्री गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहे गणेश उत्सव के दौरान दूसरे दिन  बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। जिसको सुनकर लोग भक्ति भाव में लीन नजर आए।

विज्ञापन

वंशी नगर स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में वाद्य यंत्रों के साथ हनुमान जी की स्तुति ने सभी का मन मोह लिया। सुंदर कांड समिति में मनीष चतुर्वेदी, दीपक त्रिवेदी, अनूप, मोनी पाठक, समीर सिंह, अनिल तिवारी, राम किशोर द्विवेदी आदि शामिल रहे। विधायक रजनी तिवारी ने आरती की। शुक्रवार शाम गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समीर सिंह, अविनाश मिश्रा, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
श्री विनायक समिति के  उत्सव में लगा भक्तों का मेला
 श्री विनायक समिति के अग्रवाल धर्मशाला में कराए जा रहे 18वें गणेश उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को बादाम से सहस्त्रार्चन कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार देर शाम गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में धूम मचाने वाले जिले के वैष्णवी रस्तोगी, शौर्यवर्धन सिंह, अंकिता त्रिवेदी, आस्था त्रिवेदी, विनायक शुक्ला, अभिराज, अनुषा त्रिवेदी ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शनिवार शाम शामे-ए-लखनऊ कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें लखनऊ के गायक कलाकार प्रतीक्ष व प्रियांशी के गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। इस मौके पर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंसेट
लाल बाग के दरबार में लगा भक्तों का तांता
श्री सिद्वि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के 11वें श्री गणेश महापूजन उत्सव के तहत दूसरे दिन शनिवार को आरती में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों श्रद्वालु शामिल हुए। सराफा मंडल के गणेश उत्सव में सराफा व मराठा मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने श्याम गुणगान कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर अनिल महेंद्रा, रानू मेहरोत्रा, मनीष रस्तोगी, ओम प्रकाश गुप्ता,  अमित गुप्ता, नीरज कपूर, गोपाल मेहरोत्रा, अर्जुन मेहरोत्रा, राजीव आदि मौजूद रहे।


इंसेट
नृत्य व गायन प्रस्तुतियों सेे मन मोहा
 शहर के सब्जी मंडी में हो रहे द्वितीय सिद्धि विनायक उत्सव में सिद्धि विनायक का पूजन धूमधाम से किया गया। प्रतिभागियों ने नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों का मन मोहा। शुक्रवार देर शाम मेंहदी व कलश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अध्यक्ष योगेंद्र दत्त मिश्रा ने बताया कि  विजेता प्रतिभागियों के नाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। 27 अगस्त को विशेष झांकी का आयोजन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed