फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jaha char yaar ki shuting

स्पेशल ट्रेन पर हुई ‘‘जहां चार यार’’ की शूटिंग

Sun, 21 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
jaha char yaar ki shuting
हरदोई स्टेशन पर मौजूद फिल्म शूटिंग यूनिट के सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मलिहाबाद स्टेशन पर जरूरी सीन शूट करने के बाद तय शेड्यूल के तहत निर्देशक कमल पांडेय ने रविवार को कलाकारों के साथ चलती हुई स्पेशल ट्रेन में फिल्म ‘जहां चार यार’ के महत्वपूर्ण सीन शूट किए। मलिहाबाद से होते हुए ट्रेन लगभग 2 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची। कुछ देर यहां रुकने के बाद शूटिंग यूनिट वापस मलिहाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद के सौंदर्या प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म जहां चार यार का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत कलाकारों ने शनिवार सुबह पांच बजे से रात 11:55 तक मलिहाबाद स्टेशन पर फिल्म के कई सीन शूट किए। रविवार को निर्देशक कमल पांडेय की मौजूदगी में मलिहाबाद स्टेशन से हरदोई तक इंजन व चार वैगन की स्पेशल ट्रेन में फिल्म के कई सीन शूट किए। सुबह 10:30 बजे मलिहाबाद से निकली स्पेशल ट्रेन लगभग 2 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बात करते हुए निर्देशक कमल पांडेय ने बताया कि फिल्म चार महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। फिल्म अक्तूबर में रिलीज की जाएगी। निर्देशक व कहानी के लेखक कमल पांडेय ने वेब सिरीज में अश्लीलता परोसे जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अगर फिल्म की कहानी, किरदारों और कलाकारों में दम है तो विषय/फिल्म में किसी भी प्रकार के अवांछनीय दृश्य की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अपनी संस्कृति तलाशने लगे हैं लोग
फिल्म निर्देशक व लेखक कमल पांडेय ने कहा कि एक दौर ऐसा भी आया जब शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं को देश से बाहर जाकर शूटिंग करनी पड़ी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। लोग अपनी संस्कृति की ओर लौट रहे हैं, अपनी जड़ों को तलाशने लगे हैं। हिंदुस्तान अनूठे किस्से और कहानियों का देश है। यहां जमीन से जुड़ी चीजों को देखना लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
इनसेट
जमा कराई गई 1.30 लाख रुपये लाइसेंस फीस
रेलवे से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सौंदर्या प्रोडक्शन हाउस को शूटिंग की अनुमति देने से पहले कंपनी के अधिकारियों से 1.30 लाख रुपये लाइसेंस फीस ली गई है। कंपनी से ढाई लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा कराने के साथ ही पांच लाख रुपये की बैंक गारंटी ली गई और 20 करोड़ रुपये का बीमा, अनुबंध व इंडेम्रिटी बांड भी लिया गया है।

इनसेट
स्वरा भास्कर, पूजा चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां हैं
सौंदर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बॉलीवुड फिल्म जहां चार यार में प्रख्यात अभिनेत्री स्वरा भास्कर, शिखा तस्लानिया, मेहर विज व पूजा चोपड़ा मुख्य किरदार निभाएंगी। इसके साथी फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कई कलाकारों द्वारा भी अभिनय किया जा रहा है।

 हरदोई स्टेशन पर स्टेशन का विजुअल शूट करते यूनिट के कैमरामैन। संवाद

हरदोई स्टेशन पर स्टेशन का विजुअल शूट करते यूनिट के कैमरामैन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed