फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jagrukta abhiyan in hardoi

मास्क की आदत डलवाने को चौराहों पर डटे रहे 14 पूर्व सैनिक, जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
jagrukta abhiyan in hardoi
jagrukta abhiyan in hardoi
हरदोई में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन की अपील पर पूर्व सैनिक भी लोगों को जागरूक करने को बुधवार को सड़कों पर उतर आए। चौराहों पर मास्क न लगाने वालों का चालान कर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सैनिक बंधुओं की बैठक में पूर्व सैनिकों से भी चौराहों पर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने को कहा था। इसके लिए पालिका ईओ को जिम्मा सौंपा था। बुधवार से शहर के 14 चौराहों पर 14 पूर्व सैनिक व पीआरडी जवान सुबह से ही तैनात नजर आए और बिना मास्क के निकलने वालों से पांच-पांच सौ रुपयेे का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने भी सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा आदि जगह जाकर पूर्व सैनिकों व पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि शहर के 14 चौराहों पर 14 टीमें लगाईं गईं हैं। प्रत्येक टीम में एक पूर्व सैनिक, दो पीआरडी जवान हैं। सुबह नौ से 12 और शाम चार से सात के मध्य चौराहों पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed