फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It will take one month to cover a distance of 20 km

Hardoi News: 20 किमी. मार्ग पर फर्राटा भरने में लगेगा एक माह का समय

Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
It will take one month to cover a distance of 20 km
फोटो 39 : म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग निर्माणाधीन पुलिया। संवाद
विज्ञापन

- बाढ़ के कारण विभाग को रोकना पड़ा था काम, 31 जनवरी तक मार्ग के पूरा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कटियारी क्षेत्र की म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग पर फर्राटा भरने के लिए अभी एक माह और इंतजार करना होगा। वैसे तो यह मार्ग 30 अक्तूबर तक बना जाना चाहिए था, लेकिन नहीं बन पाया है। विभाग ने काम पूरा कराने के लिए अभी एक माह का और समय मांगा है। जिससे नए साल में 31 जनवरी को करीब 20 किलोमीटर का यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए चौड़ीकरण के साथ फर्राटा भरने के लिए तैयार हो पाएगा।

कटियारी क्षेत्र में म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग अभी तक तीन मीटर की चौड़ाई में था। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन ने मार्ग को सात मीटर चौड़ाई में बनाने की स्वीकृति के साथ ही 57,83,00,000 रुपये की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृति के साथ ही 39,11,00,000 रुपये दे भी दिए थे। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-दो की ओर से काम भी शुरू कराया गया। काम को पूरा कराने के लिए 30 अक्तूबर 2024 की समय सीमा तय की गई थी। बताया गया कि विभाग की ओर काम भी शुरू करा दिया गया था, लेकिन बरसात के सीजन में क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण काम रोका गया। जिससे काम कराने में समय बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शासन से मिले 39,11,00,000 रुपये खर्च कर लिए गए हैं। काम भी करीब 70 प्रतिशत पूरा करा लिया गया है। मार्ग पर पड़ने वाले पुल और पुलिया के काम को कराया जाना बाकी है। जिसमें करीब एक माह का समय लग सकता है।

20 हजार से अधिक लोगों को होगी सुविधा
म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग की लंबाई करीब 20.300 किलोमीटर है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से भदार, बंडारी, करनपुर मतनी, औरेनी, श्रीमऊ, कुशलपुरवा, नंदपुरा आदि एक दर्जन से अधिक गांवों के करीब 20-25 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।

कोट
31 तक मार्ग जनता को सौंप दिया जाएगा

म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग पर काम शुरू करा दिया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ ही पुल और पुलिया के काम को बरसात में बाढ़ के कारण कुछ दिनों के रोकना पड़ा था। अब काम को दोबारा से तेजी से कराया जा रहा है। प्रयास है कि 31 जनवरी तक काम पूरा कराते हुए मार्ग जनता को आवागमन के लिए सौंप दिया जाए।-आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed