फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It took nine years to prove alive, action will be taken against Tehsildar and culprits

Hardoi News: जीवित साबित करने में लग गए नौ साल, तहसीलदार व दोषियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
It took nine years to prove alive, action will be taken against Tehsildar and culprits
हरदोई। 52 वर्षीय किसान को खुद को जीवित साबित करने में नौ साल से अधिक का समय लग गया। किसान के जीवित रहते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मृत दर्शाकर उनकी जमीन की वरासत दर्ज कर दी। इससे किसान जमीन जाने के साथ ही खुद को जीवित साबित करने के लिए किसान ने लड़ाई जारी रखी और जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

तहसील शाहाबाद व थाना व ब्लॉक पिहानी क्षेत्र के कोटरा निवासी कृष्ण पाल सिंह को मृत दिखाकर चार गाटा की करीब 24-25 बीघा भूमि पर वरासत दर्ज कर दी गई है। जीवित होते हुए वरासत दर्ज होने पर पीड़ित किसान ने शिकायत दर्ज कराई। कोटरा चकबंदी प्रक्रिया में होने के कारण उप संचालक चकबंदी से जांच कराई गई। जांच में खतौनी सन 1414-1419 फसली में कृष्ण पाल सिंह का नाम दर्ज मिला, जबकि एक अन्य खाता में फरवरी 2015 में शाहाबाद तहसीलदार की ओर से आदेश पारित कर कृष्ण पाल सिंह का नाम निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

उप संचालक चकबंदी ने दी रिपोर्ट में कहा है कि कृष्ण पाल सिंह जीवित हैं। शाहाबाद में उस समय तैनात रहे तहसीलदार ने गलत ढंग से आदेश पारित किया है। पीड़ित कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि तहसीलदार ने उनके जीवित रहते हुए चचेरे भाई उदय पाल सिंह व सुरेश सिंह के नाम वरासत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
पिहानी के कोटरा निवासी किसान कृष्ण पाल सिंह के शिकायती पत्र पर गहराई से जांच कराई गई तो शाहाबाद में वर्ष 2015 में तैनात रहे तहसीलदार ने न केवल नियम, शासनादेश और परिषद की व्यवस्था के विरुद्ध कार्य किया, बल्कि आपराधिक कृत्य भी किया है। तत्कालीन तहसीलदार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को संस्तुति भेजी जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वास्तविक किसान का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed