फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It should be held every month but there has been no meeting in Pihani Municipality for four months.

Hardoi News: प्रत्येक माह होनी चाहिए पर पिहानी नगर पालिका में चार माह से नहीं हुई बैठक

Thu, 13 Nov 2025 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
It should be held every month but there has been no meeting in Pihani Municipality for four months.
फोटो-11- मान सिंह सभासद। संवाद
पिहानी। नगर पालिका का मौजूदा बोर्ड विकास को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा महज बोर्ड की बैठकों के बीच के अंतराल से ही लगाया जा सकता है। सूरतेहाल को लेकर नागरिकों में जिम्मेदारों के प्रति अविश्वास पनप रहा है।
विज्ञापन

उप्र नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 87 के मुताबिक, नगर पालिका की सामान्य बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए। तीन माह में कम से कम एक बार सामान्य बैठक होना आवश्यक है। इसके विपरीत चार माह बीत जाने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई जा रही। पालिका में पिछली बैठक 16 जुलाई 2025 को हुई थी। इसके बाद अब तक लगभग चार माह का समय बीत गया लेकिन बैठक नहीं हुई जिससे अधिकतर सभासद नाराज हैं।
विज्ञापन

--
इनकी सुनें…
पालिकाध्यक्ष की व्यस्तता के कारण आम बैठकों के बीच का अंतराल लंबा होता चला गया। शीघ्र ही बैठक बुलाने पर विचार किया जा रहा है। आगे से कम से कम तीन माह में बैठक बुलाने के प्रयास रहेंगे। -अमित कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मीरसराय मध्य के सभासद मान सिंह का कहना है कि जब बैठकें होंगी तो विकास पर चर्चा होगी। चर्चा होगी तो विकास का पहिया भी हिलेगा। चेयरमैन को इसमें दिलचस्पी दिखानी चाहिए।

भाटन टोला पूर्वी की सभासद रेनू गुप्ता का कहना है कि बैठकों के बीच का लंबा अंतराल विकास के साथ जन समस्याओं के निस्तारण में बाधक है। इसलिए बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए।


खुरमुली दक्षिणी के सभासद आलिम कुरैशी के अनुसार नगर का विकास सभासद, चेयरमैन और पालिका प्रशासन के बीच सामंजस्य से ही आगे बढ़ेगा। यह बैठकें इसका बेहतर अवसर होती हैं लेकिन जब जिम्मेदार ही बैठक को लेकर उदासीन हों तो क्या कहा जाए।

फोटो-11- मान सिंह सभासद। संवाद

फोटो-11- मान सिंह सभासद। संवाद

फोटो-11- मान सिंह सभासद। संवाद

फोटो-11- मान सिंह सभासद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed