फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is the first day after the summer break, but the arrangements for the children are nowhere to be found.

Hardoi News: ग्रीष्मावकाश के बाद पहला दिन, बच्चे तो कहीं व्यवस्था ‘गुम’

Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
It is the first day after the summer break, but the arrangements for the children are nowhere to be found.
पाली/भरावन। ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है मगर भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। विद्यालयों में निर्देशों के बावजूद व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पाली में कुल 78 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को सिर्फ चार बच्चे स्कूल पहुंचे। स्टाफ में सहायक अध्यापक सुमित शुक्ला और एक शिक्षिका मौजूद मिलीं। पाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 109 बच्चे पंजीकृत हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सीमा दीक्षित ने बताया कि शनिवार को सिर्फ तीन बच्चियां विद्यालय आईं। विद्यालय में दो अनुदेशक और एक अनुचर है। एक अनुदेशक छुट्टी पर था बाकी स्टाफ मौजूद मिला। छात्राओं ने यहां खेलकर समय बिताया।
विज्ञापन

भरावन विकास खंड के लालपुर फाटक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार मौजूद मिले। विद्यालय में 63 बच्चों के सापेक्ष 30 बच्चे उपस्थित भी मिले। विद्यालय की चारदीवारी टूटी है। सहायक अध्यापक ने बताया कि सफाई कर्मी माह में सिर्फ तीन बार आते हैं। प्राथमिक विद्यालय टिकनखेड़ा में विद्यालय परिसर में ही तालाब जैसा गहरा गड्ढा है। इसके आसपास झाड़ियां भी हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शमा अफजाल ने बताया कि गड्ढे के बारे में ग्राम प्रधान को बता चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई कर्मी पांच दिन पहले आए थे तब से नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर की जाएंगी व्यवस्थाएं
विद्यालयों में शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने के लिए कहा गया है। विद्यालय में नियमित पढ़ाई कराई जाएगी। प्रभारी एडीओ पंचायत अजय अवस्थी ने बताया कि जांच कर विद्यालयों की सफाई कराई जाएगी। सफाई कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। -कृष्णकुमार त्रिपाठी, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed