फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is important to do yoga daily for physical and mental health: Nitin Aggarwal

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज योग करना जरूरी : नितिन अग्रवाल

Fri, 21 Jun 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
It is important to do yoga daily for physical and mental health: Nitin Aggarwal
हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न सिर्फ शहर में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम शहर में पुलिस लाइन मैदान में हुआ। कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सुबह साढ़े पांच बजे से ही योग करने के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, गणमान्य लोग पहुंचने लगे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, डीएम एमपी सिंह और एसपी केसी गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आबकारी मंत्री ने कहा कि योग बेहद जरूरी है और हर किसी को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ और शक्तिशाली समाज बनाने में योग की अहम भूमिका है। जहां सामूहिक रूप से योग होता है वहां ऊर्जा अधिक होती है। कार्यक्रम के बाद जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी आशा रावत ने अतिथियों को पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी, उपनिदेशक कृ़षि डॉ. नंद किशोर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गंगा समिति और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तेरापुरसौली गंगाघाट पर योग दिवस मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह मौजूद रहे। यहां आचार्य डॉ. शैलेंद्र राठौर ने योग कराया। श्री वेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, बाल बिहारी स्कूल, रामजूनियर हाईस्कूल, तारा एकेडमी, जेके पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स स्कूल में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुए।

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पार्क में योग दिवस का कार्यक्रम हुआ। भाजपा के गंगानगर स्थित कार्यालय में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कैनाल रोड स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति के परिसर में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। यहां सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed